- तरावीह खत्म होने पर महफिल का हुआ आयोजन
जौनपुर धारा, जौनपुर। रमजान का बरकत वाला महीना आते ही मुसलमान एक महीने का रोजा रखते हैं और रात में विशेष नमाज तरावीह पढ़ते हैं। कहीं-कहीं तरावीह खत्म हो चुकी है और कहीं-कहीं अभी तरावीह चल रही है। इसी क्रम में नगर के प्रेमराजपुर पर स्थित मस्जिद आयशा में पंद्रह रोजा पर तरावीह में कुरआन मुकम्मल हुआ। इस मौके पर मस्जिद में एक महफिल का आयोजन किया गया जिसमें हाफिज आमिर हमजा खैराबादी ने रमजान के महीने की फजीलत और कुरआन की अहमियत अल्लाह और उसके रसूल पर प्रकाश डाला और देश में अमन व शांति के लिये दुआ कराई। उन्होंने कहा कि तरावीह अभी खत्म नहीं हुई है। रमजान इबादतों का महीना है। इस महीने में ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। तरावीह में कुरआन सुनना अलग सुन्नत है और पूरे महीने तरावीह सुनना अलग सुन्नत है। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान को रोजा रखना चाहिए। अंत में उपस्थित लोगों ने इमाम को गुलपोशी करके तोहफा पेश किया और नमाजियों में शिरिनी वितरित की गई। इस अवसर पर हुसैन अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद अशफाक, मकबूल अहमद, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद महमूद, अली अकबर, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे।



