Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइंडी गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा :...

इंडी गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा : राज्यमंत्री

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्रत प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने मंगलवार को जौनपुर स्थित एक एक होटल मे आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है, यूपी में एकतरफ़ा लहर है। प्रथम चरण का नामांकन ख़त्म हो चुका है, दूसरे चरण का नामांकन चल रहा है, पूरे प्रदेश में माहौल भगवामय, भाजपामय और मोदीमय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण के कार्यों के कारण मोदी के प्रति जनता के मन में विश्वसनीयता घर कर गई है। उन्होंने आगे कहा कि इंडी गठबंधन गुमराह कर रहा है। रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाई-चारे का डेली सोप देखा होगा। हमने देखा कि भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारी को बचाओ। इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी जी पर चाहे कितने भी हमले कर लें, प्रधानमंत्री मोदी रुकने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है, और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जनता किसी के भी झाँसे में आने वाली नहीं है। यूपी में 80 की 80 सीटें भाजपा की झोली मे जाएगी। यूपी मे कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है। इंडी गठबंधन की बात करने वाली कांग्रेस पर आकाश से लेकर पाताल तक और आजादी से लेकर आज तक घोटाले के आरोप हैं। सपा को सब जानते ही है कि उसके समय में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। उनके परिवारवाद से भी यूपी की जनता पीड़ित रही। ये देश की शक्ति का अपमान करते हैं, लेकिन सब चुप रहते हैं। केजरीवाल कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर हैं। आप पार्टी पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि बताएं कि क्या सुनीता केजरीवाल अब अघोषित रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।