Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरइंग्लैंड को ढेर करने के बाद शाकिब अल हसन ने बताई राज...

इंग्लैंड को ढेर करने के बाद शाकिब अल हसन ने बताई राज की बात

बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज को बांग्लादेशी टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है. सीरीज के दौरान बांग्लादेशी टीम का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा. मेजबान टीम ने विपक्षी टीम को हर क्षेत्र में मात दी. इंग्लैंड के खिलाफ मिली इस साहसिक जीत का सुकून कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के चेहरे पर भी दिखा. उन्होंने खिताब अपने नाम करने के बाद किस प्रकार उन्हें सफलता मिली उसका खुलासा किया है.हसन का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी टीम टी20 चैंपियन को क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो पाएगी. आखिरी मुकाबले में मिली जीत के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें जीत इस लिए मिली क्योंकि सीरीज के दौरान उनके खिलाड़ियों का क्षेत्ररक्षण बेहद शानदार रहा. इसके अलावा विपक्षी टीम के पास एक पेशेवर बल्लेबाज की कमी थी. जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया.उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है हमने शानदार क्षेत्ररक्षण किया. जिस प्रारूप में दो से चार रन बड़ा अंतर पैदा करते हैं. सीरीज में हर किसी ने हमारे क्षेत्ररक्षण पर गौर किया होगा. हमने विपक्षी टीम को मैदान से बाहर कर दिया था, जो खुद एक अच्छे क्षेत्ररक्षण के लिए जाने जाते हैं. जब मैं मैच के प्रत्येक पहलू पर विचार करता हूं तो मुझे नजर आता है कि हमारे क्षेत्ररक्षण में सबसे बड़ा सुधार हुआ है.’उन्होंने आगे कहा, ‘हमें प्रत्येक मुकाबले में लगातार बेहतरीन क्षेत्ररक्षण करना चाहिए. हमने एक लक्ष्य निर्धारित किया है. हम एशिया का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम बनना चाहते हैं. बीते सीरीज में प्रदर्शन को देखकर नहीं लगता कि हम उससे ज्यादा पीछे है हसन ने विपक्षी टीम की एक कमजोरी पर बात करते हुए बताया उनके पास जैक्स का रिप्लेसमेंट नहीं था. ऐसी स्थिति में वह ज्यादातर ऑलराउंडर के भरोसे मैदान में उतरे थे. हमने उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाया. उन्होंने कहा, ‘सीरीज शुरू होने से पहले ही हम काफी आत्मविश्वास से भरे थे. इसकी वजह होम ग्राउंड थी. इसके अलावा हमने उनके बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी का भी फायदा उठाया. हमारे लिए बोनस था कि उनके तीन से चार बल्लेबाज आउट होने के बाद निचले क्रम में पेशेवर बल्लेबाज नहीं थे.