Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनआयुषमान खुराना ने सिंगर एड शीरन से की मुलाकात

आयुषमान खुराना ने सिंगर एड शीरन से की मुलाकात

  • मां के हाथ की बनी स्पेशल मिठाई खिलाई

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन मुंबई में अपना कॉन्सर्ट करने वाले हैं। 16 मार्च को होने वाले इस कॉन्सर्ट से पहले वो कुछ दिन मुंबई में ही रहेंगे। हाल ही में उन्हें मुंबई के एक स्कूल में बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखा गया। इसी बीच आयुष्मान खुराना ने भी के साथ मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात में ब्रिटिश सिंगर को एक सरप्राइज भी दिया है। इंग्लिश सिंगर एड शीरन भारत आए हुए हैं। ‘थिंकिंग आउट लाउड’ और ‘शेप ऑफ यू’ जैसे गानों से दर्शकों का दिल जीतने वाले एड शीरन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। इंग्लैंड के ये सिंगर मुंबई के एक स्कूल में बच्चों के साथ समय बिताता हुआ नजर आ रहा है। 16 मार्च को लाइव कॉन्सर्ट करने वाले एड शीरन हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना से भी मिले थे और ‘ड्रीम गर्ल’ एक्टर ने बिल्कुल देसी अंदाज में मां के हाथ की मिठाई खिलाकर इस ब्रिटिश सिंगर का स्वागत किया। आयुष्मान खुराना ने एड शीरन को अपनी मां के हाथ की बनी पिन्नी (मिठाई) खिलाई। सिंगर के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, ‘मैं एड शीरन का बहुत बड़ा फैन हूं। बतौर कलाकार मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। एक साथी संगीतकार के रूप में, मैं हमेशा से उनसे मिलना चाहता था। मैं ये जानना चाहता था कि उनका दिमाग कैसे काम करता है। मैंने उन्हें अपनी मां के हाथ की बनी पिन्नी देकर सरप्राइज कर दिया। आयुष्मान खुराना बोले, ‘एड भारत में हमारा मनोरंजन करने आए हैं। अब वो हमारे घर पर आए हैं तो हमें उन्हें ये बताना होगा कि हम उनसे और उनके संगीत से कितना प्यार करते हैं। मैंने अपने इस गिफ्ट के जरिए उन्हें यही दिखाने की कोशिश की है। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि मेरा ये गिफ्ट उन्हें हमेशा याद रहेगा। आपको बता दें कि इससे पहले एड शीरन दो बार भारत आ चुके हैं। ये उनका तीसरा भारतीय दौरा है।

Share Now...