Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनआमिर के गजनी 2 का फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार

आमिर के गजनी 2 का फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा रिलीज हो गई है। ऐसे में आमिर खान अपने बेटे की फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब ये तो हर कोई जानता है कि आमिर खान के फैंस लंबे समय से ‘गजनी 2’ का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म गजनी के प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ के सीक्वल को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। ये बयान सुनकर आमिर खान के फैंस को सदमा जरूर लगने वाला है। कुछ समय पहले ही थंडेला के प्रमोशन के लिए अल्लू अरविंद मुंबई पहुंचे थे। यहां पर अल्लू अरविंद से पूछा गया कि क्या वो मंटेना के साथ गजनी के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इसके सवाब में अल्लू अरविंद ने कहा, नहीं सर हमारी ऐसी फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है। अल्लू अरविंद के इस बयान ने सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। लोग तो गजनी 2 के सीक्वल के सपने सजाए बैठे थे। कुछ समय पहले ही अल्लू अरविंद ने दावा किया था कि वो गजनी 2 को एक हजार करोड़ी बनाने वाले हैं। ऐसा बोलकर अल्लू अरविंद ने गजनी के फैंस के अरमानों को जगा दिया था। वहीं आमिर खान के फैंन ने भी जश्न मनाना शुरू कर दिया था। गौरतलब है कि अल्लू अरविंद ने गजनी को पहले तेलुगु में बनाया था जिसमें सूर्या मेन लीड में नजर आए थे। जिसके बाद अल्लू अरविंद ने आमिर खान के साथ गजनी का हिंदी वर्जन बनाया। इस फिल्म में आमिर खान के साथ असिन की जोड़ी नजर आई थी। असिन और आमिर खान ने इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था।