जौनपुर धारा,जौनपुर। मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन के दौरान निशाना बनाकर आभूषण और पैसे लूटने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर बरसठी पुलिस ने किया है। इस गिरोह में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो गाजीपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरोह के सदस्य पहले भी वाराणसी पुलिस द्वारा चैनस्नेचिंग और पैसे लूटने के मामले में जेल भेजे जा चुके हैं। गिरोह ने पिछले 20मई को थानाक्षेत्र के दुर्गादेवी मंदिर में दर्शन पूजन को आए श्रद्धालु से चैनस्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया और अपराधियों की पहचान में जुट गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यह गिरोह एक बार फिर दुर्गादेवी मंदिर पहुंचने वाला है। बीते मंगलवार को ये महिलाएं बुलैरो गाड़ी से दुर्गादेवी मंदिर में फिर चैनस्नैचिंग की घटना को अंजाम देने पहुंचीं लेकिन पुलिस पहले से ही सतर्क थी और इनकी ताक में थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूरे गिरोह को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
आभूषण और पैसे लूटने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Previous article


