जौनपुर धारा, सुइथाकला। अरसियां गांव में मनबढ़ों ने बुधवार शाम चार बजे आपस में हुई मामूली कहासुनी को लेकर हवाई फायरिंग कर दी जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस कहासुनी की बात तो स्वीकार रही है किंतु फायरिंग से इनकार कर रही है। गांव निवासी रोहित यादव अपने साथी अजय यादव संग अरसियां-रामनगर मार्ग पर पैदल ही घर जा रहा था। इसी बीच बाइक से अरसियां से रामनगर की तरफ जा रहे कुछ युवकों से किनारे हटने को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद उधर से गुजर रहे पूर्व प्रधान त्रिभुवन यादव ने बीच-बचाव किया तो युवक उनसे भी उलझ गए। बताया जाता है कि इसके बाद पूर्व प्रधान ने ललकारते हुए उन्हें दौड़ा लिया जिससे वे मौके से भाग खड़े हुए। किंतु थोड़ी ही देर बाद वे अपने साथियों संग तीन-चार बाइक से वापस लौट आए और त्रिभुवन को देखते ही हवाई फायरिंग करते हुए निकल गए। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक विक्रम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि आपसी कहासुनी हुई थी। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
आपसी कहासुनी में मनबढ़ों ने की फायरिंग
Previous article
Next article


