- आधा किमी सड़क बरसात में बन जाती है कीचड़
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर बिकास खण्ड के सोनारी गांव में ग्रामीणों ने आधा किमी खराब सड़क से अजीज आकर बुधवार को प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। गौराबादशाहपुर से पिलखिनी, सोनारी, होते हुए अमरा, असवारा होकर आजादनगर बाजार जाने वाला नहर का पिच मार्ग सोनारी गांव के पास महज आधा किमी ज्यादा खराब है जिसमे जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे है। बरसात होने के उन गड्ढों में पानी भर जाता है जिसमे कई लोग अब तक गिर कर घायल हो गए है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है इसकी शिकायत कई बार जनप्रतिनिधियों से की गई है मगर आज तक सुधार नहीं हुआ। इस मार्ग से कई दर्जन गांव के राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है अगर सड़क नहीं सही की गई तो हम लोग पुतला दहन और प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजेश मिश्रा, बिकास मिश्रा, गुल्लू यादव, दीपक मिश्रा, मंचल मिश्रा, विनय मिश्रा, हर्षित मिश्रा, अमन मिश्रा, नीलेश, रंजन मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, शिवशंकर यादव, महेंद्र सरोज, राम बचन सरोज, इंद्रजीत कश्यप, पप्पू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।



