जौनपुर धारा, खेतासराय। थाना परिसर में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने चेयरमैन, सभासद और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की जिसमें आपरेशन दृष्टि को सफल बनाने के लिए गांवों में कैमरा लगवाने के लिए अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक श्री यादव ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण पाने और किसी भी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने में कैमरा काफी हद तक मददगार साबित हो रहा है। आपरेशन दृष्टि के तहत गांव के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कैमरे लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों ने आपरेशन दृष्टि को सफल बनाने के लिए पुलिस को सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, फिरतू यादव, महेंद्र कुमार, इलियास अहमद, भाईलाल सोनकर, अमित कुमार मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आपरेशन दृष्टि के तहत गांवों में कैमरा लगवाएं प्रधान


