― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरआप सांसद संजय सिंह प्रत्येक शुक्रवार को जेल में रखेंगे उपवास

आप सांसद संजय सिंह प्रत्येक शुक्रवार को जेल में रखेंगे उपवास

  • उनके साथ आप कार्यकर्ता भी हर जिले में भारत माता की मूर्ति के सामने रख रहें उपवास
  • मां भारती देश की एकता और अखंडता का प्रतीक हैं : जिलाध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। आप सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जेल से प्रत्येक शुक्रवार को उपवास करेंगे, उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उत्तरप्रदेश के हर जिले में भारत माता की मूर्ति, प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उपवास रख रहें हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आप पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से इकट्ठा होकर सांसद संजय सिंह को रिहा करो का नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट कचहरी में बने शाहिद स्तंभ के सामने तक पैदल चलकर उपवास कार्यक्रम किया और इसके पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं ने संविधान के प्रति शपथ भी लिया। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी व लोकप्रिय सांसद संजय सिंह ने अपनी पत्नी से जेल में मुलाक़ात के बाद अपनी इस अपील को कार्यकर्ताओ तक पहुंचाया हैं अपने नेता की अपील के बाद कार्यकर्ता हर जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकजुट होंगे और मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ भारत माता के सम्ाक्ष उपवास कर तानाशाही के खिलाफ लड़ने की शक्ति की कामना करेगें। कार्यक्रम में शैलेंद्र यादव, अतुल कुमार तिवारी, अमरनाथ यादव, डॉ.दिवाकर मौर्य, धर्मेंद्र यादव, विवेक यादव, अनीता मिश्रा, वंदना मिश्रा, विद्याधर मिश्र, साधना त्रिपाठी, रंभा सिंह, अनिल धर, अरविंद यादव, अमर बहादुर यादव, जियालाल यादव सहित तमामा लोग शामिल हुए।

Share Now...