जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधित्व मंडल बुधवार को जिलाधिकारी एवं एसपी सिटी से मिलकर वर्तमान थाना प्रभारी लाइन बाजार एवं चौकी इंचार्ज टीडी कॉलेज के खिलाफ लिखित शिकायत कर इन्हें बर्खास्त करने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल ने पत्र के माध्यम से बताया कि अभी कुछ दिन पहले अनर्गल तरीके से लाइन बाजार थानाध्यक्ष एवं टीडी कॉलेज चौकी प्रभारी द्वारा मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी व ऑटो प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमलेश गिरी को लॉकअप में बंद करके मारा पीटा गया था व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल एवं प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह वह इत्यादि वरिष्ठ नेताओं तथा पार्टी को आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए अभद्र गालियां भी दी गई थीं। आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी को धमकी भी दी गई थी की आम आदमी पार्टी छोड़ दो नहीं तो तुम्हारे ऊपर 10 किलो गाजा एवं अन्य संगीन अपराध में धारा लगाकर जीवन खराब कर दूंगा। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए बीते 26 दिसंबर को आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया था। इस अवसर पर ऑटो प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमलेश गिरी, महामंत्री अवधेश, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, रोहित श्रीवास्तव, लालमन सरोज आदि लोग शामिल रहे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
आप प्रतिनिधिमण्डल ने डीएम को सौंपा पत्र, कार्रवाई की मांग



