Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरआप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाई 

आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाई 

जौनपुर धारा, शाहगंज। राष्ट्रीय चुनाव आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया। मंगलवार की देर शाम आप के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डॉ.सरफुद्दीन आज़मी ने नगर के जेसीज चौक पर दर्जनों कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी व्यक्त किया। वही इस सम्बंध में पूछे जाने पर डॉक्टर सरफुद्दीन आज़मी ने कहा कि देश की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद  दिया है। उसी का परिणाम है कि आज आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया। जिसका सारा श्रेय पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और देश की जनता को जाता है। उक्त अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गालिब शेख, विधानसभा महासचिव फुरकान कासिम, राज त्रिपाठी, बृजेश प्रजापति, अरशद, आमिर, शैलेश, शकील आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।