आदित्य रॉय कपूर की ‘गुमराह’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही फुस्स साबित हुई है. फिल्म की कमाई का ग्राफ देखकर लग रहा है कि अब इसके लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल है.आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘गुमराह’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड बेहद खराब रहा है. वैसे फिल्म को ओपनिंग डे से ही ऑडियंस का खराब रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि मेकर्स को शनिवार और रविवार की छुट्टी पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और ‘गुमराह’ को सिनेमाघरों में बेहद कम फुटफॉल मिला. इस बीच फिल्म की कमाई के चौथे दिन यानी सोमवार के आंकड़े भी आ गए हैं. चलिए यहां जानते हैं कि ‘गुमराह’ का मंडे टेस्ट कैसा रहा है.वर्धन केटकर के डायरेक्शन में बनी ‘गुमराह’ की नैय्या बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह डूब चुकी है. फिल्म चार दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है और फिल्म के लिए संभलना अब नामुमकिन लग रहा है. इस बीच ‘गुमराह’ की कमाई के चौथे दिन यानी मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी आ गया है जोकि बेहद निराशाजनक है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘गुमराह’ की रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को कमाई में बड़ी गिरावट आई है. फिल्म ने मंडे को महज 70 लाख का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 4.50 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म का ये कलेक्शन मेकर्स के लिए बड़ा झटका है.गुमराह’ साल 2019 में आई तमिल फिल्म ‘थडम’ की रीमेक है. ये फिल्म एक मर्डर और असली अपराधी को खोजने के एक पुलिस वाले के संकल्प के इर्द-गिर्द घूमती है. मृणाल ठाकुर ने इंवेस्टिगेशन ऑफिसर शिवानी माथुर का रोल प्ले किया है जो मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के मिशन पर है. ‘गुमराह’ में आदित्य रॉय का डबल रोल है. फिल्म में आदित्य-मृणाल के अलावा रोनित रॉय और दीपक कालरा ने भी अहम रोल प्ले किया है.
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
आदित्य रॉय कपूर की ‘गुमराह’ मंडे टेस्ट में हुई बुरी तरह फेल



