Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआठ वारंटी गिरफ्तार

आठ वारंटी गिरफ्तार

खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से पुलिस ने सोमवार की रात दबिश देकर एनबीडब्ल्यू के आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद उन्हें चलान न्यायालय भेज दिया गया।

क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी राम स्वारथ व इनकी पत्नी मुद्रिका। उसरौली गांव के जितेंद्र मिश्रा। खुटहन गांव के दुधई और इनका पुत्र रिंकू, ख्वाजापुर रियाज अहमद भिखारीपुर गांव के दिनेश सिंह व मरहट गांव के विजय गौतम हाजिर न्यायालय नहीं हो रहे थे। इनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू की नोटिस जारी की गई थी। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व प्रधान के निधन से शोक

खुटहन। उसरौली शहाबुदीनपुर गांव निवासी व पूर्व प्रधान उदयराज सिंह का मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। शव का अंतिम संस्कार इमलिया श्मशान घाट पर कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अंगद सिंह ने दिया। निधन की खबर से ग्रामीण शोकाकुल हो गये। तमाम लोग उनके घर पहुंच शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाये।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जताई संवेदना

खुटहन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्षेत्र के उसरौली शहाबुदीनपुर गांव निवासी सपा के ब्लाक अध्यक्ष देवमणि यादव के पिता पूर्व प्रधान रामलुटावन यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने अपने निजी ट्विटर अकाउंट पर दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया है। ज्ञात रहे कि स्व

रामलुटावन यादव गांव के प्रधान पद के साथ साथ दसकों पूर्व से सपा के सक्रिय सदस्य के रूप में रहे। उनके निधन पर तमाम सपा नेता व संभ्रांत जन घर पहुंच स्वजनों से मिल उन्हें सांत्वना प्रदान किये।

बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में होगा पूर्वांचल युवा महोत्सव

जौनपुर। पूर्वांचल का प्रसिद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्वांचल युवा महोत्सव का आयोजन बी.आर.पी.इण्टर कॉलेज के मैदान में 23, 24 एवं 25 अक्टूबर 2025 को  अपरान्ह 1:00बजे से रात्रि 9:30बजे तक बी आर.पी.इण्टर कॉलेज जौनपुर के मैदान में संपन्न होगा। पूर्व में यह आयोजन नवदुर्गा मंदिर, विसर्जन घाट पर संपन्न होना था। किंतु कलाकारों के अनुरोध तथा छठ पूजा को दृष्टिगत रखते हुए यह आयोजन बीआरपी इण्टर कॉलेज के मैदान,पर संपन्न होगा। जिसमें पूर्वांचल ही नहीं वरन प्रदेश के विशिष्ट कलाकारों को अपने प्रतिभा को प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। पूर्वांचल युवा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ.दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस महोत्सव में सहभागिता करने के लिए दूर-दूर से निरंतर कलाकारों के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं तथा प्रयास है कि गायन, वादन, नृत्य, फाईन आर्ट, मॉडलिंग, कवि आदि विशिष्ट कलाकारों को अवसर मिलेऔर पूर्वांचल के युवा कलाकार देश विदेश में नाम रोशन करें।

किशोरी के ऊपर गरम दाल फेंका, किशोरी झुलसी, मुकदमा दर्ज

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद के चलते एक किशोरी पर गरम दाल फेकने से वह झुलस गयी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

सुंगुलपुर गांव निवासी श्यामनारायन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी गुड्डू से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। घटना सोमवार के सुबह की है, गुड्डू और उनके परिवार की आरती और गीता देवी  श्यामनारायन के दरवाजे पर आये। आरोप है कि आरती और गीता देवी ने उनकी 14 वर्षीय पुत्री मानवीय का हाथ पकड़ लिया तथा गुड्डू ने उस पर गरम दाल गिरा दिया। जिससे कि वह झुलस गयी। पुलिस ने गुड्डू सहित तीन पर केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाई में जुट गयी है।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पहुंची डीएम दरबार

जौनपुर। ग्रामसभा की भीटा, तालाब खाते की भूमि से अवैध निर्माण/अतिक्रमण हटवाये जाने को लेकर जिलाधिकारी से लिखित रूप से शिकायत की गयी। शिकायत के अनुसार ग्राम कमालपुर देहाती, परगना मुंगरा, तहसील मछलीशहर की ग्रामसभा की तालाब की जमीन पर हकीम पुत्र हामीम, नूर मुहम्मद पुत्र पीर मुहम्मद सहित उदयराज पासी पुत्र रामनाथ निवासी कमालपुर  द्वारा दबंगई के बल पर अवैध निर्माण/अतिक्रमण कर लिया गया है। ग्रामवासियों द्वारा मना किये जाने पर अतिक्रमणकर्ता मारपीट करने पर आमादा रहते हैं जिससे व्यापक रोष है। ग्रामसभा की बेशकीमती आराजी प्रयागराज से मुंगराबादशाहपुर जौनपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है। उक्त अतिक्रमण के चलते ग्रामसभा की सरकारी सम्पत्ति की क्षति हो रही है जबकि शासन—प्रशासन व न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि ग्रामसभा की भूमि पर किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण न हो। ऐसी दशा में उपरोक्त भूमि से अतिक्रमणकर्ताओं को हटाना अति आवश्यक है। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त परिप्रेक्ष्य में पूर्व में कई पटल पर प्रार्थना पत्र दिया गया था परन्तु किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। उक्त प्रकरण की शिकायत उपजिलाधिकारी मछलीशहर को 4 जुलाई 2015 एवं 24 नवम्बर 2015 को दिया गया था। जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश का भी उल्लंघन किया गया। इसके बाद समाधान दिवस मछलीशहर एवं थाना मुंगराबादशाहपुर को सूचना देने के पश्चात भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई। उक्त प्रकरण के परिप्रेक्ष्य में उक्त अतिक्रमणकर्ताओं के अवैध निर्माण/अतिक्रमण को ध्वस्त कराते हुये ग्रामसभा की भूमि को सुरक्षित किये जाने के अलावा ग्राम समाज और तालाब की भूमि को खाली कराने का आदेश होना चाहिये। शिकायत करने वाले बनवारी लाल पुत्र राम हरख निवासी कमालपुर देहाती थाना मुंगराबादशाहपुर हैं।

सेवा भारती ने लगाया सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला

जौनपुर। सेवा भारती जौनपुर ने नगर के धन्नेपुर सेवा बस्ती में सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष विनीत सेठ के विशेष सहयोग से नारी स्वावलम्बन केन्द्र का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण देते हुये कार्यशाला पर प्रकाश डाला। वहीं विभागाध्यक्ष डॅा.तेज सिंह ने नर सेवा ही सच्चे मायने में नारायण सेवा होती है। इस अवसर पर सेवा भारती जौनपुर के अध्यक्ष अनिल, महामंत्री देवेश, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नारायण, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राजकुमार, प्रकाश, सिद्धार्थ, दीपक, रजनीश, राजेश, ओमित साहू ओम प्रकाश सहित सेवा भारती के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत

जौनपुर। बदलापुर कस्बे में एक निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। मृतक की पहचान तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी 27 वर्षीय अजय हरिज के रूप में हुई है। अजय हरिज चौथी मंजिल से प्लाई नीचे दे रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। वह चार मंजिला ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अजय, सरोखनपुर निवासी ठेकेदार रामजीत हरिजन के अधीन काम कर रहा था। यह मकान बदलापुर कस्बा निवासी दीपक निगम पुत्र बंशीधर निगम का था, जहाँ निर्माण कार्य चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों और श्रमिकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठेकेदारों द्वारा मजदूरों को हेलमेट,हैनमेट सेफटी बेल्ट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराये जाने से ऐसे हादसे होते है।

Share Now...