Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआग से महिला झुलसी, गृहस्थी का सामान खाक

आग से महिला झुलसी, गृहस्थी का सामान खाक

  • खूंटे से बंधी तीन बकरियां भी झुलसी, ग्रामीणों ने बुझायी आग

जौनपुर धारा,खुटहन। भागमलपुर गांव में बुधवार की आधी रात रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से लगी आग में दस हजार नकदी, दो छप्पर व उसमें रखे हजारों के गृहस्थी का सारा सामान जल गया। गहरी नींद सो रही गृहस्वामिनी भी गंभीर रूप से झुलस गई। खूंटे से बंधी तीन बकरियां जिंदा जल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पानी फेंक आग पर किसी प्रकार से काबू पाया। गांव निवासी महंथलाल बिंद के रिहायशी छप्पर में अचानक आग की लपटें उठने लगी। उस समय छप्पर के भीतर उनकी पत्नी सरिता देवी गहरी नींद सो रही थी। आग की गर्मी से नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए बकरियां खोलने लगी। तब तक आग ने दोनों छप्परों को अपनी आगोश में ले लिया। चारों तरफ से जल रही आग देख सरिता बकरियां छोड़ बाहर की तरफ भागी। उसकी साड़ी में भी आग पकड़ ली। मौके पर जुटे ग्रामीण किसी प्रकार से आग तो बुझा दिए, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन फानन में उसे उपचार हेतु शाहगंज ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अगलगी में एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। पीड़ित पात्र होने के बाद भी उसे सरकारी आवास मयस्सर नहीं हो सका।