Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआग से गुमटी सहित तीन रिहायशी छप्पर खाक

आग से गुमटी सहित तीन रिहायशी छप्पर खाक

जौनपुर धारा, सिकरारा। क्षेत्र के शेरवा गाँव में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग से गुमटी व तीन रिहायशी छप्पर जल गए जिससे उसमें रखे किराना का सामान तथा अनाज व कपड़े बिस्तर जल कर स्वाहा हो गए। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के अशोक कुमार यादव के तीन छप्पर व गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान आसपास थी। बीती रात परिवार के सदस्य भेजन के पश्चात गहरी निद्रा में लगभग 11 बजे एक छप्पर से आग की लपटें उठती देख एक पड़ोसी ने चिल्लाकर अशोक को जगाया। इससे पहले लोग  आग बुझाने का उपक्रम करते आग ने तीनों छप्पर को बुरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया। बगल रखी अशोक की जनरल स्टोर की गुमटी में भी आग लग गयी। छप्पर के बगल खड़े ट्रैक्टर की छतरी में भी आग ने पकड़ लिया लोगों ने किसी तरह उसे दूर हटाया। अशोक यादव ने बताया कि आग से उनकी दुकान का लगभग 25 हजार का सामान, छप्पर में रखे गेहूं, सरसों की बोरियां, बिस्तर चारपाई व कपड़े सब कुछ जलकर खाक हो गया। गांव वालों ने डीजल इंजन व सबमर्सिबल पम्प से आग बुझाने का अथक प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसका लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।