Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में मातम

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के गयासपुर नोनारी ग्राम में बुधवार की दोपहर बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं।

उक्त गांव निवासी बहादुर (50) अपने पुत्र सभाजीत के साथ खेत में धान की फसल में खाद डाल रहे थे। दोपहर मौसम अचानक बदल गया और तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी। दुर्भाग्यवश बहादुर उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना देख पुत्र सभाजीत चीखने-चिल्लाने लगा। आनन-फानन स्वजन व ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्हें घर लेकर आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किसान की मौत की खबर पूरे गांव में फैलते ही मातमी सन्नाटा छा गया। परिवार के लोग बेसुध होकर रोने-बिलखने लगे। मृतक बहादुर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए खेती-किसानी पर ही निर्भर थे। उनकी आकस्मिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल शव को अंतिम संस्कार हेतु तैयार किया जा रहा है। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंत्येष्टि की जाएगी।इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

छात्रावास में नि:शुल्क आवास व अन्य सुविधायें होंगी उपलब्ध

जौनपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास पीलीकोठी, हुसेनाबाद,डोभी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय बालक/बालिका छात्रावास में छात्र/छात्राओं के लिए नि:शुल्क आवास एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध है। शैक्षणिक 2025-26 हेतु छात्रावास में प्रवेश हेतु वही छात्र/छात्राए अर्ह होंगे जो कि समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त की जा रही छात्रवृत्ति प्राप्त करनें की पात्रता रखते हो, छात्रावास में प्रवेश हेतु कुल क्षमता का 70प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे तथा अवशेष 30प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग छात्रों के लिए आरक्षित होंगे। विकलांग छात्रों को प्रवेश हेतु वरियता प्रदान की जायेगी। छात्रावास में प्रवेश छात्र की योग्यता / उच्च शिक्षा की प्राथमिकता / मूल निवास स्थान की दूरी आदि के आधार होगा। सामान्य योग्यता के छात्र/छात्राओं को प्रवेश हेतु प्राथमिकता का आधार आर्थिक होगा।

सांप के काटने से गई बालक की जान, लापरवाही का आरोप

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर स्थित सतहरिया क्षेत्र में सांप काटने से 10वर्षीय बालक प्रतीक गौतम की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात को हुई, जब प्रतीक को सांप ने काटा। सांप काटने के बाद परिजनों ने प्रतीक को तुरंत मुगराबादशाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन और दवा देकर घर भेज दिया। घर लौटने के बाद प्रतीक सो गया। मंगलवार सुबह करीब 3बजे जब माता-पिता उसे देखने गए, तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।मृतक के पिता सुजीत गौतम ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल में एंटी-वेनम इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण उनके इकलौते बेटे की जान चली गई। उन्होंने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सुजीत गौतम के दो बच्चे थे, एक लड़का और एक लड़की। प्रतीक उनका इकलौता बेटा था।