Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ऊर्जा मंत्री ने चौकिया धाम में लगाया झाड़ू

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ऊर्जा मंत्री ने चौकिया धाम में लगाया झाड़ू

  • एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण
  • रक्तदान करने वाले को प्रमाण-पत्र का किया वितरण

जौनपुर। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 17सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाया जाना है, जिसके प्रथम दिन जनपद में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन मेडिकल कालेज, समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरो पर शिविर लगाकर किया गया। राजकीय उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंत्री एके.शर्मा और राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और पौधे को उपहार स्वरूप देकर किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया और उनके उद्बोधन को सुना गया। प्रभारी मंत्री ने टीबी के मरीजो को पोषण पोटली, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया। उन्होने मेडिकल कालेज परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल के अवलोकन किया गया और नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की गयी। प्रभारी मंत्री ने देश को कुपोषण मुक्त स्वथ्य मजबूत बनाने, राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान सही पोषण का संदेश पहुचाने तथा इसे देश व्यापी आन्दोलन बनाने का संकल्प दिलाया गया, जिससे देश के सभी बच्चे स्वस्थ रहे। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु होने के कामना की गयी। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक मडियाहॅू डॉ.आर के पटेल, विधायक शाहगंज रमेश सिंह और एमएलसी ब्रजेश सिंह ‘प्रिन्सूÓने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाए दी और उदबोधन भी दिया। जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया गया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख के द्वारा किया गया। प्रभारी मंत्री के द्वारा मॉ शीतला चौकिया धाम का दर्शन किया गया, तथा अन्य जनप्रतिनिधिगणों के साथ मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।