Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौके पर...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौके पर हुई मौत

  • सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर का मामला

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बुधवार की दोपहर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बता दे कि लालमन का पुत्र किशन 15वर्ष और बुद्दूर का पुत्र अतुल 13वर्ष बारिश में दोनों घर से कुछ दूर पर पेड़ के नीचे खड़े थे कि तेज चमक गरज का गड़ाहट होते ही आकाशी बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए और मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव के आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना हल्का लेखपाल को दिए उन्होंने पहुंचकर मृतकों का जांच पड़ताल करके रिपोर्ट लगाकर भेज दिए ताकि परिजनों को सरकार द्वारा कुछ आर्थिक सहायता राशि मिल सके। अभी तक के पिता लालमन और बद्दूर दोनों मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया मृतक की मां का रो रो के बुरा हाल है।