Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबदलापुर सीएचसी में प्रधानमंत्री जन्मदिन पर 'स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार' अभियान आयोजित

बदलापुर सीएचसी में प्रधानमंत्री जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार’ अभियान आयोजित

बदलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवारÓ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सीमा सिंह और विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मरीजों को फल वितरित किए गए और वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मिथिलेश सिंह, विनोद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अरविंद पांडे ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और परिवारों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान देना है।