जौनपुर धारा, करंजाकला। राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर संस्थान के वरिष्ठ कार्यदेशक फरहत रजा का पदोन्नति होने पर विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। जिसमें संस्थान के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर कार्यदेशक फरहत रजा को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक आशीष सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अनुदेशक पी.एन.सिंह यादव, आफताब अहमद खान, पुष्पेंद्र कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री एवं आईटीआई संघ के जिला अध्यक्ष देवेश कुमार यादव, वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष सुप्रिया राय, सुनील गुप्ता, चंद्रेश कुमार, मुन्नालाल, पूनम वर्मा, शशिकांत सिंघानी, हेमराज गौतम, शशिकांत एवं समस्त स्टाफ उपस्थित होकर स्वागत एवं माल्यार्पण किया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
आईटीआई परिसर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Previous article
Next article


