Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीडीओ ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

सीडीओ ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

  • सीडीओ ने साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाया

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज को बृहस्पतिवार को सीडीओ सीलम साईं तेजा निरीक्षण कर निर्माण निगम तथा टेंडर के बाद नई कंपनी के नामित अधिकारियों के समय पर काम पूरा करने की बात कही। गुरुवार को सीडीओ सीलम साईं तेजा ने अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने निर्माण निगम तथा टेंडर के बाद आई नई कंपनी शिवांश इंप्रâास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ उन्होंने आईपीडी भवन, अंधेरे में ऑपरेशन थिएटर देखकर लाइट की व्यवस्था करने की कही, गैलरी, प्रीऑपरेटिव रूम को 1महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। निर्माण निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पान गुटखा खा कर थूकने वालो के खिलाफ शक्त कार्यवाही करे और साफ सफाई का ध्यान दे और जल्द से जल्द आईपीडी भवन को चालू कर दिया जाए तथा एकेडमिक बिल्डिंग में लेक्चर हॉल को पूरा कर लिया जाए तीसरे बैच आने में किसी प्रकार की समस्या ना हो। निरीक्षण के दौरान निर्माण निगम के अधिकारी राकेश कुमार सिंह, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सच्चिदानंद वरिष्ठ लिपिक सुशील चंद्रमणि चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।