जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र में रविवार को गरज व चमक के साथ शाम को तेज हवा चली इससे तापमान में गिरावट आ गई। वहीं रात करीब दस बजे आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई जिससे क्षेत्र की कई एकड़ गेंहू की फसल बर्बाद हो गयी। आंधी पानी के कारण गेहूं की फसल लोट गयी है। सुबह जब नींद खुली तो लहलहाती व पकी गेंहू की फसल जमीन पर लोटी देख किसानों के पैरो तले से जमीन खिसक गई। नादौली गांव के दीपनारायण सिंह समेत अन्य किसानों ने बताया कि गेहूं पकने की स्थिति में थी। फसल लोट जाने से फसल कमजोर हो जायेगी जिसके चलते पैदावार भी कम होगी। किसानों ने बताया कि गिरे फसल को काटने के लिए मजदूर भी जल्दी तैयार नहीं होते हैं। असमय बरसात के कारण चना मटर पर भी बुरा असर पड़ा है। तेज हवा के कारण आम की बौर भी झड़ गई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आंधी तूफान से गेहूं की फसल हुई बर्बाद

Next article

