Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअसिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा और बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन रहा...

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा और बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

14 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 3,537 अभ्यर्थी हुए शामिल

जौनपुर

रविवार को जिले में आयोजित दो प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते शहर और कस्बों में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा तथा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विभिन्न जनपदों से जौनपुर पहुंचे।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर रही भीड़

परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ के कारण रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन तथा प्रमुख चौराहों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक आवागमन रहा। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुबह से ही अभ्यर्थियों की आवाजाही बनी रही।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा निर्धारित समय पर कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई, जबकि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई।

सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी के विशेष प्रबंध किए गए थे। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती रही।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी सक्रिय रहा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

14 केंद्रों पर हुई परीक्षा

जिलाधिकारी Samuel Paul N. के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (राजकीय महाविद्यालय) परीक्षा-2025 जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा में पंजीकृत 6,163 अभ्यर्थियों में से 3,537 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,626 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। जिलाधिकारी ने परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए थे।

प्रशासन की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।