जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के हरगोविंद इंटर कालेज के पीछे पुलिस ने एक युवक को सोमवार की देर रात को अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी व चौकी प्रभारी ईश्वरचंद्र त्रिपाठी मय फोर्स चेकिंग कर रहे थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध तमंचे के साथ उक्त स्थान पर मौजूद है। थानाध्यक्ष ने मय फोर्स तत्काल मौके जाकर उक्त युवक को दबोच लिया। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त प्रवेश कुमार पुत्र स्वामीनाथ निवासी ताड़तला कस्बा जफराबाद के रूप में हुई। युवक काफी मनबढ़ किस्म का बताया जाता है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
असलहे के साथ एक गिरफ्तार

Previous article
Next article

