खुटहन। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में थाने की एंटी रोमियो टीम ने सोमवार को सार्वजनिक स्थान पर आते-जाते महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने व आपत्तिजनक टिप्पणियां करते दो शोहदों को गिरफ्तार कर लिया।
रसूलपुर इण्टर कालेज के पास आती-जाती महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अभद्र टिप्पणियां करने की शिकायतें मिलने पर थानाध्यक्ष ने एंटी रोमियो टीम के साथ घेराबंदी कर बनहरा गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद प्रजापति व अभिषेक प्रजापति को धर दबोचा। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम जनम यादव, हेड कांस्टेबल मैनुद्दीन अंसारी, कांस्टेबल राज कुमार यादव व महिला आरक्षी पूनम कुमारी रहीं।


