जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के समर्थकों ने मंगलवार को उनका जन्मदिवस रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में बच्चों के साथ और सुक्खीपुर में स्थित वृद्धाआश्रम में केक काटकर मनाया। उनके जन्मदिन पर उन्होंने दिव्यांगजनों की सरल, सुगम रेल यात्रा के लिए जनपद के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, जौनपुर जंक्शन पर दो व्हीलचेयर, जफराबाद पर एक, जलालगंज पर एक तथा मड़ियाहूं में एक व्हीलचेयर दिया ताकि दिव्यांगजनों को स्टेशन पर आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में बच्चों की जरूरत के मुताबिक दो इनवर्टर, बड़ी बैट्री दिया तथा बच्चों को लंच पैकेट भी बंटवाया गया। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के समर्थक वृद्धाआश्रम पहुंचे वहां पर भोजन भंडारण के लिए डी फ्रीजर दिया गया। इसके अलावा बिस्किट, साबुन, हैंडवॉश, ब्रश, मंजन काफी संख्या में दिया गया जिससे वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों की जरूरतें पूरा हो। डी फ्रीजर इस उद्देश्य से दिया कि काफी मात्रा में भोजन आने पर या फिर औषधियों को उसमें रखा जा सके ताकि वह जल्दी खराब न हो। इसके बाद उनके समर्थकों का काफिला अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में पहुंचा जहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिवस पर बड़ी संख्या लोगों में रक्तदान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिवस हर साल जरूरतमंदों के बीच मनाया जाता है। विदित हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने समाजसेवा की परिभाषा को जिले में चरितार्थ करके दिखाया है। इसके अलावा वह धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं। उनके जन्मदिवस को एक अलग तरीके से मनाया गया जिससे की लोगों को समाज में कुछ आगे आकर करने के लिए प्रेरित भी किया जा सके। ज्ञान प्रकाश सिंह ने यह भी कहा कि भगवान ने जब हमें उस लायक सामर्थ दिया है तो जरूरतमंदों के लिए करना मेरा दायित्व भी बनता है। उनके समर्थकों ने उनका जन्मदिवस पर एक अलग तरह से मनाकर समाज में एक नया संदेश देने का भी प्रयास किया। इस मौके पर अभिषेक सिंह, अनुराग तिवारी, रमेश सिंह रामा, रिशू सिंह, नवीन वत्स, दीपक जावा, गौरव सिंह, शिवा सिंह, अजय शुक्ला, आयुष अस्थाना, चंचल सिंह, पंकज जाडवानी, राखी सिंह, बिट्टू किन्नर, सुनील सिंह, अंजू रघुवंशी, सीमा सिंह, जीतलाल यादव, प्रेम मिश्रा, युवराज शुक्ला, नितेश यादव साक्षी रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर किया रक्तदान


