Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअवैध निर्माण रोकने गई पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

अवैध निर्माण रोकने गई पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के बीरीबारी बाजार में राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा अवैध निर्माण कार्य रोकने के बावजूद दबंगों द्वारा एक वर्ग विशेष के व्यक्ति के दुकान में तोड़फोड़ कर अवैध निर्माण करने के दौरान रोकवाने गई पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया गया। वायरल वीडियो में मारपीट के आरोप को क्षेत्राधिकारी ने सिरे से खारिज कर दिया। बताया जाता है कि बीरीबारी बाजार में कलाम खान पुत्र अलाउद्दीन की दुकान है जिसमें वह अपना कारोबार लंबे समय से करता चला आ रहा है। उसी दुकान के एक हिस्से पर अपना दावा करने वाले जगजीवन सेठ व अन्य से विवाद चल रहा है। विवाद के कारण एक पखवाड़े पहले मुकदमा भी दर्ज हुआ था। विवाद के कारण राजस्व विभाग के निर्देश पर पुलिस ने दोनों पक्षों को निर्माण कार्य कराने से रोक दिया गया था। इसी बीच जगजीवन का पक्ष अवैध निर्माण कराने लगा तो सूचना पर पहुंची पतरही चौकी पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा कर आरोपियों को पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए अवैध निर्माण करा रहे पक्ष ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही विभाग में खलबली मच गई। वायरल वीडियो के संबंध में क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि दो पक्षों जिसमें एक वर्ग विशेष का है जमीन संबंधी विवाद है। दोनों पक्षों को राजस्व विभाग के निर्देश पर निर्माण कार्य कराने से मना किया गया था लेकिन एक पक्ष द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था जिसको रोकवाने पुलिस गई थी। मारपीट का आरोप निराधार है।