जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को कोल गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदलापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को कोल गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से अभियुक्त सूरज उपाध्याय पुत्र कमला कांत उपाध्याय निवासी ग्राम गजहरमऊ थाना बदलापुर के पास से 315 बोर अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के संबंध मे स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत करके अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विश्वनाथ सिंह, बबलू यादव, राजेश कुमार शामिल रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Previous article
Next article

