Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअवकाश को निरस्त कर महापुरुषों को अपमानित किया गया : डा. अवधनाथ...

अवकाश को निरस्त कर महापुरुषों को अपमानित किया गया : डा. अवधनाथ पाल

  • सपा कार्यालय पर मनायी गयी महर्षि कश्यप व महाराजा निषादराज की जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सृष्टि निर्माता महर्षि कश्यप व श्रृंगवेरपुर राजा महाराजा निषादराज की जयंती जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. पाल ने कहाकि महर्षि कश्यप का अखण्ड तप, अलौकिक ज्ञान, धर्मनिष्ठा, परोपकारिता, अद्भुत तेज आदि समस्त लोकों में गुंजायमान था व बाल सखा श्रृंगवेरपुर राजा महाराजा ने प्रभु श्रीराम से मित्रता को युगों-युगों के लिए सार्थक किया। वहीं आज भाजपा सरकार ने इस देश में ऐसा राज्ाा बनाया है जो अपने मित्र अडानी को मजबूत बनाने के लिए देश की प्रजा के हक अधिकार सरकारी संपत्ति को उन्हें बेचकर उनसे मित्रता निभाने का काम कर रहें हैं। ऐसे में समाजवादी लोगों की जिम्मेदारी है कि ऐसी मित्रता को जो देश को बेचकर निभाते हैं उस राजा को देश से हटाकर सही मित्रता वाले दोस्त को बैठाया जाये। डॉ. पाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने ही महर्षि कश्यप व महाराजा निषादराज गुह्य जी के जयंती पर अवकाश घोषित किया था। भाजपा सरकार ने अवकाश को निरस्त कर महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया। कार्यक्रम में चित्र के समक्ष जाति जनगणना कराने की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजनरायन बिन्द, लालबहादुर यादव, यशवता यादव, डा. जितेंद्र यादव, राजन यादव, श्याम बहादुर पाल, राजेन्द्र यादव, राहुल त्रिपाठी, राजकुमार बिन्द, पूनम मौर्या, महेन्द्र यादव, श्रवण जायसवाल, हीरालाल विश्कर्मा, दीपचंद राम, रुक्सार अहमद, सैयद मोहम्मद आरिफ, अनवारुल हक आदि उपस्थित रहे।