Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअलग-अलग घटनाओं में ट्रेन से कटकर महिला सहित दो की मौत

अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन से कटकर महिला सहित दो की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार एवं पुरेरामजी गांव के पास रविवार को अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन से कटकर पश्चिम बंगाल की महिला व खमपुर निवासी ब्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। बेलापार गांव के पास वाराणसी सुल्तानपुर मार्ग पर थाना क्षेत्र के खमपुर गांव निवासी करीब 45 वर्षीय रामजीत की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त पश्चात सूचना परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। उधर दोपहर पुरेरामजी गांव के पास वाराणसी की तरफ जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस से 34 वर्षीय बेस्ट बंगाल की एक महिला ललिका सरकार पत्नी परितोष सरकार की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया।