Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनअर्जुन और रकुल के सेंसुअस सीन पर जताई आपत्ति

अर्जुन और रकुल के सेंसुअस सीन पर जताई आपत्ति

जहां विक्की कौशल की छावा बॉक्स ऑफिस पर अपनी तूफ़ानी पारी खेल रही है, वहीं इस ह़फ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हल्की-फुल्की कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म मेरे हसबैंड की बीवी, जिसमें अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर और स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फ़िल्म ने अनूठे नाम और कॉन्सेप्ट ने पहले ही दर्शकों का ध्यान अपनी और खींचा। इसी बीच बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफिकेशन ने मेरे हसबैंड की बीवी में कुछ बदलाव करवाए हैं और उसी के बाद फ़िल्म को थिएटर में रिलीज करने का सर्टिफिकेट दिया गया है। सीबीएफसी की जांच समिति ने चार बदलावों को करने के लिए कहा-  एक सीन और तीन डायलॉग से संबंधित ‘महिला के हाथ के इशारे’ के दृश्यों को बदलने के लिए कहा गया। वहीं जांच समिति ने ‘हरियाणवी’ शब्द को ‘एक गैंग’ से बदल दिया। इसके अलावा, उन्होंने ‘मोदी जी’ की जगह ‘सरकार’ रखने को कहा। अंत में, उन्होंने निर्माताओं से ‘महिला की कामुक आवाज़ ’को 50ज्ञ् तक कम करने को कहा। सूत्रों के अनुसार, इसे संभवतः उस दृश्य में लागू किया गया था, जिसे ट्रेलर में भी दिखाया गया है, जहाँ रकुल प्रीत सिंह का किरदार ज़ोर से कराहता है जबकि अर्जुन कपूर का किरदार भूमि पेडनेकर के किरदार को ईर्ष्यालु बनाने के लिए उसकी गर्दन को चूमता है। इन बदलावों के बाद, मेरे हसबैंड की बीवी को यूए 13+ रेटिंग के साथ पास कर दिया गया। सेंसर बोर्ड ने 17 फरवरी को मेरे हसबैंड की बीवी के निर्माताओं को प्रमाण पत्र सौंप दिया। प्रमाण पत्र पर उल्लेखित फिल्म की लंबाई 143.44मिनट है। यानी मेरे हसबैंड की बीवी का रन टाइम 2 घंटे 23 मिनट और 44 सेकंड है।