जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के बुढ़नेपुर गांव में मंगलवार की देर रात अराजकतत्वों ने खेत में खड़ी दस बिस्वा गन्ने की फसल में आग लगा दिया। ग्रामीणों के पहुंचने तक आग खेत में चारों तरफ फैल गई। पीड़ित किसान ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी शंकर यादव अपने घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत में गन्ने की फसल बोए थे। रात लगभग 11 बजे अचानक आग की लपटे उठने लगी। शीवान की तरफ उजाला देख ग्रामीण उधर भागे। वहां चट-चट की आवाज के साथ गन्ने की फसल जल रही थी। ट्यूबवेल चलाकर फसल पर पानी फेंका गया। लेकिन आग से फसल का बचाव नहीं किया जा सका।
― Advertisement ―
जौनपुर में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: अलग-अलग थानों से 7 आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग करने वाला बदमाश भी दबोचा
जौनपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग...
अराजक तत्वों ने खेत में लगाई आग, दस बिस्वा गन्ना राख

Previous article
Next article


