Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअमृत सरोवर की खुदाई में इस्तेमाल हो रही पोकलैंड

अमृत सरोवर की खुदाई में इस्तेमाल हो रही पोकलैंड

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम पेसारा में स्थित अमृत सरोवर योजनांतर्गत तालाब की खुदाई में मनरेगा श्रमिकों की जगह पोकलैंड से खुदाई का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसके चलते ब्लाक के कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया है। गौरतलब है कि ग्राम पेसारा के मास्टर रोल पर सोमवार को 423 मनरेगा मजदूरों द्वारा अमृत सरोवर खोदने का साक्ष्य अंकित है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से पेसारा गाँव के अमृत सरोवर की खुदाई के पोकलैंड करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस सम्बन्ध में जब खण्ड विकास अधिकारी रवि सिंह से पूछा गया तो उन्होंने पोकलैंड से हो रही अमृत सरोवर की खुदाई के बारे में अनभिज्ञता जतायी। साथ इस तरह के किसी भी प्रकरण में होने वाले कार्य के भुगतान को तत्काल रोकने की बात कही।