जौनपुर धारा,जौनपुर। नमामि गंगे परियोजना के तहत शहर में चल रहे सीवर लाइन के कार्य में अनियमितता व मनमानी की सारी हदें पार कर दी गई है। सालों से चल रहा यह कार्य नाम से तो अमृत योजना है लेकिन किसी विष से कम नहीं है। कागजों पर तो कार्यो को शत प्रतिशत दिखाया जा रहा है। लेकिन वास्तविकता तो यह है कि अनियमितता के कारण नगर के लोग डर के साये जी रहें हैं। इन दोनों योजनाओं में विलंब और अनियमितता के कारण आमजनमानस को गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ा है। आये दिन कहीं न कहीं की सड़के देखते ही देखते धंस जा रही है। बता दें कि भाजपा के पूर्व सांसद आवास के सामने से लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक के आवास सुख्खीपुर, बोदकरपुर में चल रहे सीवर लाइन के कार्य से क्षेत्र में नाली का गंदे पानी गली के रास्तों पर जलजमाव से आवागमन में व्यवधान उत्पन्न रहा है। वहीं अचानक से सड़क भी धंस गई है। जिसमें एक बिजली के पोल के आस-पास गड्ढा सहित क्षेत्र में काफी दूर तक गड्ढा हो गया है। जिससे आवागमन भी बाधित हो रहा है, और संक्रामक रोगों का खतरा भी बना हुआ है। यहां पर कई महीनों से सीवर लाइन के कार्य से परेशान हो कर स्थानीय लोग और विद्यार्थी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
अमृत योजना क्षेत्रवासियों के लिए विष योजना साबित हो रही

Previous article


