Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअभियान दृष्टि के तहत व्यापारियों संग प्रभारी निरीक्षक ने की बैठक

अभियान दृष्टि के तहत व्यापारियों संग प्रभारी निरीक्षक ने की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में अभियान दृष्टि के अंतर्गत केराकत बाजार में सभी बड़े व्यापारियों के बीच बैठक की गयी। जिसमें प्रभारी निरीक्षक ने सभी कस्बा व गली बाजार के व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकान में अच्छे से अच्छा कैमरा लगाने की अपील किया और साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाजार व क्षेत्र में लूट जैसे अपराध की रोकथाम के लिए आप लोग अपनी-अपनी दुकानों में कैमरा लगवाकर सुरक्षा के दृष्टिगत यह अभियान दृष्टि चलाया जा रहा है। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल बाबूलाल राय, हेड कांस्टेबल सुहेल अहमद, गोगा, मो. आजाद, चंद्रशेखर गुप्ता, विष्णु गुप्ता, नसीम के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।