जौनपुर धारा, शाहगंज। पुलिस कप्तान अजय शर्मा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस बुधवार को अभियान चलाकर नगर के सेण्ट थामस इंटर कॉलेज के बच्चों और शिक्षकों को साइबर क्राइम और महिला मिशन के बारे में जागरूक किया। इस दौरान प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों के द्वारा साइबर अपराध से बचने के उपायों को साझा किया गया। जागरूकता के क्रम में पुलिस ने लोगों को साइबर सम्बन्धी फ्राड होने पर टोल फ्री नम्बर 1930और महिला सम्बन्धी अपराध होने पर 1090 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इस दौरान उपनिरीक्षक वरूणेन्द्र राय कम्प्यूटर आपरेटर नीरज कुमार शर्मा, महिला कान्सटेबल रिंका मौर्या और वन्दना समेत स्कूली बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे। कालेज प्रशासन ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अभियान चलाकर बच्चों और शिक्षकों को किया गया जागरूक

Previous article
Next article

