जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। विद्युत विभाग द्वारा मंगरावा गांव में अभियान चलाकर 8 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया तथा बकाए बिल की वसूली की गई। बिजली विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही से चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों में खलबली मची रही। एसडीओ मगन सिंह ने बताया कि धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के मंगरावा गांव में गुरुवार को अभियान चलाकर 8 बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गई। इस दौरान बड़े बकायेदारों से 80 हजार बिजली की वसूली भी की गई। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के बिजली के बिल बकाया है वह तत्काल अपना बिल जमा कर दें। अभी आगे और भी कार्यवाही की जाती रहेगी। वहीं अवैध रूप से बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करने वालों को उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चेकिंग में कनेक्शन अवैध पाया गया तो उनके विरुद्ध निश्चित तौर पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अभियान चलाकर आठ बड़े बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन


