Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरअभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरण प्रक्रिया का...

अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरण प्रक्रिया का शुभारंभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षा सत्र 2023-24 में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु प्रति छात्र-छात्रा रु. 1,200 की धनराशि का उनके माता/पिता/अभिभावक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरण प्रक्रिया का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी गई। इसी क्रम में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश शासन गिरीश चन्द्र यादव, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल की उपस्थिति में छात्रों एवं उनके अभिभावकों के द्वारा देखा गया।  राज्यमंत्री द्वारा बच्चों को स्कूल बैग सहित अन्य स्टेशनरी के सामान वितरित किए गए। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पारदर्शी तरीके से पैसे अभिभावकों के खाते में भेजा जा रहा है। जनपद के विद्यालयों में हो रहे परिवर्तन में शिक्षकों का विशेष योगदान है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि भेजे गए पैसों से ड्रेस, जूता मोजा खरीद कर अपने बच्चों को पहना कर विद्यालय भेजें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जनपद में कुल दो लाख 85 हजार 3 सौ 3 बच्चों को कुल 34 करोड़ 23 लाख 63 हजार 6 सौ रुपये डीबीटी के माध्यम से रु 1200 प्रति छात्र के अभिभावक के खाते में भेजा गया है। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालय के छात्र अभिभावक व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।