― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअपहरण व दुष्कर्म को दो आरोपितों को जेल

अपहरण व दुष्कर्म को दो आरोपितों को जेल

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनुआडीह नहर पुलिया व गौसपुर तिराहे से पुलिस ने रविवार को अपहरण व दुष्कर्म के दो अलग अलग आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि अंगुली गांव निवासी दिलीप कुमार नाविक थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का वांछित था। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वह भागने के फिराक में गौसपुर तिराहे पर खड़े होकर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा है। मौके पर उपनिरीक्षक शंकर के साथ पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म के दूसरे मामले में आरोपित आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के मुत्कल्लीपुर गांव निवासी गुड्डू मौर्या का स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रिस्तेदार के घर आना जाना था। वह इसी गांव की ही एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने उसे बनुआडीह नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को चलान न्यायालय भेज दिया।

Share Now...