Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअपरहण के दो आरोपित गिरफ्तार

अपरहण के दो आरोपित गिरफ्तार

  • नाबालिग को बहलाफुसला कर भगाने का था आरोप

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के अपरहण करने वाले दो आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार की सांय इंस्पेक्टर हरिनारायण वर्मा नगर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखविर से सूचना मिली कि नाबालिग को भगाने का आरोपित विश्वास यादव, रामराय पट्टी शिवापार थाना लाईन बाजार के खिलाफ कोतवाली में एक नाबालिग किशोरी को भगाने का मुकदमा दर्ज है। वह रोडवेज पर खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह एक अन्य मामले में सेबू पुत्र नाजिर निवासी अलबियाना मोहल्ला पर एक नाबालिग को बहला फुसलाकर कर भगाने के आरोप में तीन मई को मुकदमा दर्ज हुआ था। वह भी मड़ियाहूं तिराहे से मंगलवार भेर में कहीं भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, कांस्टेबल प्रतिमा गुप्ता, दीक्षा सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।