Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअपनी परंपराओं और संस्कृति को संजोने की जरूरत : डॉ. अंजना सिंह

अपनी परंपराओं और संस्कृति को संजोने की जरूरत : डॉ. अंजना सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी ने हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. शकुंतला यादव (कुंवरदास सेवा आश्रम) और विशिष्ठ अतिथि डॉ. सरोज सिंह (पूर्व प्राचार्य टीडी पीजी कॉलेज) रहीं। डॉ. शकुंतला यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिलाओं ने झूम झूम कर लोकगीतों को गाया और नृत्य किया तथा एक दूसरे को बधाइयां दी। इस अवसर पर डॉ. सरोज सिंह ने कहा कि हमारे त्योहार और पर्व जीवन में खुशियों के संकेत देते हैं। हरियाली तीज भी इसी का एक उदाहरण है। डॉक्टर शकुंतला यादव ने कहा कि कार्यक्रम ने ऐसा समां बांध दिया है कि समय का पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि जब भी ऐसे कार्यक्रम हों मुझे उसमें अवश्य बुलाएं। इस अवसर पर टीडीपीजी कॉलेज की प्रोफेसर डा. माया सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति को अगर जीवित रखना है तो ऐसे कार्यक्रम हमेशा करते रहना चाहिए। सुंदर आयोजन के लिए उन्होंने डॉक्टर अंजना सिंह और पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अंजना सिंह ने अपने संगठन का सम्मान पत्र सभी महिलाओं को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के हाथों से वितरित कराया। तत्पश्चात कहा कि आज हमारी महिलाएं चाह जिस क्षेत्र में है सबसे अग्रणी भूमिका निभा रही है और वे सभी सम्मान की पात्र हैं। अंत में कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता सिंह और कोषाध्यक्ष रेखा सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन की सभी महिलाएं खुशबू श्रीवास्तव, माधुरी सिंह, संजू सिंह, अनीता सिंह, सविता गुप्ता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।