― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअन्तिम दिन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

अन्तिम दिन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद का सामान्य सीट घोषित होने के बाद रविवार दोपहर बाद भाजपा ने पूर्व पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया। उधर देर शाम समाजवादी पार्टी ने समाजसेवी उमाशंकर चौरसिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया। वहीं सोमवार को भाजपा प्रत्याशी कपिलमुनि गुप्ता ने दोपहर को उत्तर प्रदेश राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के साथ सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में नई बाजार से चौराहे तक रोड शो कर नामांकन किया। दूसरी ओर सपा प्रत्याशी उमाशंकर चौरसिया और अपना दल कमेरावादी से शैलेंद्र साहू ने अपने समर्थकों के साथ तहसील मछलीशहर पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसीक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास का मूलमंत्र से विकास की नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है और नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Share Now...