― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित स्कार्पियो ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

अनियंत्रित स्कार्पियो ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

  • सड़क किनारे खाई में जा गिरा वाहन, चालक फरार

जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय-जौनपुर मार्ग पर बादशाही बाजार के पास रविवार की दोपहर अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो गड्ढे में चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार प्रिंस यादव 21 वर्ष पुत्र कमलेश यादव निवासी शेखपुर मंसूरअली रविवार की दोपहर घर से साइकिल द्वारा बाजार में कोटे की दुकान पर राशन लेने जा रहा था। जब प्रिंस यादव गांव के मोड़ के पास पहुंचा तो जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ गया। स्कार्पियो प्रिंस को रौंदते हुए सड़क के किनारे गढ्ढे में जा गिरी। स्कार्पियो चालक अपना वाहन छोड़ फरार हो गया। गम्भीर रुप से घायल प्रिंस को पीएचसी सोंधी लाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रिंस यादव गभिरन के पास स्थित एक डिग्री कालेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। मृतक अपने माता पिता का अकेला पुत्र था। माता अनीता, छोटी बहन प्रिया तथा सुप्रिया का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया की मामला दर्ज कर शव का पीएम कराया जा रहा है। पीएम के बाद अग्रिम विधिक कारवाई की जाएगी।

Share Now...