― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित बाइक सवार की ऑटो रिक्शा से कुचल कर मौत

अनियंत्रित बाइक सवार की ऑटो रिक्शा से कुचल कर मौत

  • जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केशवपुर के पास हुई घटना

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नखास का रहने वाला राजेश कुमार सरोज 40 पुत्र राम तीरथ किसी कार्यवश अपनी बाइक से गौराबादशाहपुर की तरफ जा रहा था। केशवपुर के पास हाईवे पर ट्रक के पहियों के दबने की वजह से लगभग आधा किलो मीटर लंबा नालीनुमा गड्ढा बन गया है, जिसमें राजेश कुमार सरोज की बाइक घुस गई तथा सड़क पर लहराने लगी। जब तक राजेश कुमार अपनी बाइक पर नियंत्रण पाता तब तक वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा सवारी लदा ऑटो भी उसी गड्ढे में जाकर अनियंत्रित हो गया तथा सड़क पर गिरे राजेश कुमार के ऊपर से गुजर गया। सूचना पर पहुंचे थाने के एसआई रमाशंकर पांडे ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

  • सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के दादर बाईपास पुल पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के छताई कला गांव निवासी 30 वर्षीय विजय बिंद पुत्र संतलाल गुरुवार की दोपहर अपने बाइक से दवा लेकर घर जा रहा था कि दादर पुत्र पर ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर टकराकर गिर गया जिसमें विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

  • भूमि विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हुसैनाबाद गांव में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी डंडे से दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने सभी को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 65 वर्षीय जियालाल पुत्र हरेंद्र का पडोसियों से आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में चले लाठी डंडे से दोनों पक्षों से 60 वर्षीय विद्या देवी पत्नी जियालाल व 65 वर्षीय फिरता देवी पत्नी राम मूरत, 35 वर्षीय अनिल पुत्र राम मूरत, 30 वर्षीय सुनीता पत्नी अनिल व 15  वर्षीय रितिक पुत्र सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  सभी को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Share Now...