Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित पिकअप के जोरदार टक्कर से कार चालक की मौत

अनियंत्रित पिकअप के जोरदार टक्कर से कार चालक की मौत

  • भाई की तहरीर पर अज्ञात पिकअप जीप चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर प्रतापगंज डिग्री कालेज के समीप हुआ हादसा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर-प्रयागराज राजमार्ग पर शनिवार की रात प्रतापगंज डिग्री कालेज के समीप तेजी गति से सामने से आ रही पिकअप जीप ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक बुरी तरह घायल हो गए। इलाज हेतु लोग जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी आनन्द प्रकाश पाण्डेय(34) दवा कंपनी में एमआर का काम करते थे। प्रयागराज में भी उन्होंने अपना एक आवास बना लिया था। परिवार के साथ वो वही रहते थे। काम के सिलसिले में ही वे आजमगढ़ गए थे। शनिवार की देर शाम वो अपनी कार से वापस प्रयागराज जा रहे थे। आरोप है कि प्रतापगंज बाजार के समीप सामने से तेज गति से आ रही पिकअप जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे आंनद को गंभीर चोटे आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगो के मदद से लहूलुहान हालत में एम्बुलेंस सेवा से इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया दुर्घटना करने वाली पिकअप जीप को पकड़ लिया गया है। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक के छोटे भाई आशुतोष पांडेय की तहरीर पर अज्ञात चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Share Now...