Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरचोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, वारंटी भी पकड़ा गया

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, वारंटी भी पकड़ा गया

जौनपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदवक और शाहगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया, जबकि एक वारंटी अभियुक्त को भी दबोच लिया गया।


चंदवक पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को पकड़ा

चंदवक थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बगेरवा स्थित हाई-फाई दुकान के पास एक संदिग्ध युवक को मोटरसाइकिल के साथ रोका गया।

जांच के दौरान पता चला कि युवक मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट बदलकर उसका इस्तेमाल कर रहा था।

पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने उक्त मोटरसाइकिल वाराणसी से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी निखिल यादव (22) निवासी रामदेवपुर थाना चंदवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई।


शाहगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वहीं शाहगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दिनेश उर्फ बल्लू निवासी रामलीला भवन चौराहा थाना शाहगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।


पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की

दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है और उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।