― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : जौनपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, सरकारी धन...

Jaunpur News : जौनपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, सरकारी धन की बर्बादी

जौनपुर। जिले में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला नईगंज सुल्तानपुर रोड और हाइडिल गेट के पास का है, जहां विभाग की लापरवाही के कारण सरकारी धन की खुलकर बर्बादी हो रही है।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग द्वारा यहां 11000 वोल्ट की हाई-टेंशन केबल तो बिछा दी गई है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी इसे चालू नहीं किया गया है। भारी लागत से बिछाया गया यह केबल अब सड़कों के किनारे बेकार पड़ा हुआ है।

जिस उद्देश्य से यह काम शुरू किया गया था, वह अब तक अधूरा ही है। इससे इलाके की बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है और लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

टेंडर और भ्रष्टाचार का ‘नेक्सस’

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। नियमों के अनुसार जब किसी कार्य का टेंडर जारी किया जाता है, तो वह पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए होता है।

लेकिन यहां पहले अधूरा काम करके छोड़ दिया जाता है और बाद में उसी अधूरे काम को पूरा करने के नाम पर दोबारा टेंडर निकाला जाता है। इससे सरकारी राजस्व का नुकसान होता है और जनता के पैसे की बर्बादी होती है।

स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Read more

Share Now...