Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअधिवक्ता समिति चुनाव : अध्यक्ष, महामंत्री सहित 6 पदों पर हुआ मतदान

अधिवक्ता समिति चुनाव : अध्यक्ष, महामंत्री सहित 6 पदों पर हुआ मतदान

जौनपुर धारा, मछलीशहर। अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के लिये 269 में 256 लोंगो ने मतदान किया। एल्डर्स कमेटी/चुनाव समिति के पदाधिकारी केदारनाथ यादव, दिनेश चंद्र सिन्हा, आरपी सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये प्रेम बिहारी यादव, रघुनाथ प्रसाद, राम आसरे द्विवेदी, महामंत्री पद के लिये वेद प्रकाश, बनवारी राम, नंद लाल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये जय प्रकाश दूबे, नागेन्द्र प्रसाद पटेल, उपाध्यक्ष 2 पद के लिये अनुराग सिन्हा, कमलेश कुमार सिंह, जितेंद्र प्रसाद यादव, राजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये अनुपम यादव, रतन लाल गुप्ता, शिव सागर पाल, कोषाध्यक्ष पद के लिये कृष्ण कुमार शुक्ला, रमेश चंद्र यादव के बीच मुकाबला है। 6 पदों पर मतदान हुआ। शान्ति व्यवस्था के लिये एसडीएम राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। 31 दिसंबर को मतगणना होगी।

Share Now...