Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी रहें ईमानदार : प्रो.वंदना...

अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी रहें ईमानदार : प्रो.वंदना सिंह

  • पीयू में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 कर्मचारियों का प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्रम से सम्मान

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 कर्मचारियों को कुलपति ने सम्मानित किया। समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम मिलकर देश के विकास में योगदान करें और समृद्धि और समाज में सुधार की दिशा में कदम से कदम मिलाकर बढ़ें। हमारा संविधान हमें एक समृद्ध, न्यायप्रिय और सामर्थ्यपूर्ण भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और मजबूती हर नागरिक से जुड़ीं हुई है, हम अपने अधिकारों के साथ ही साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी ईमानदार रहें यह बहुत ही आवश्यक है। जो व्यक्ति जहाँ भी कार्य कर रहा है वह नैतिक रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है तभी वह देश का आदर्श नागरिक है। गणतंत्र दिवस समारोह के पहले कुलपति को सुरक्षाकर्मियों ने गार्ड आफ आनर दिया और उन्होंने अधिकारियों और कुलानुशासक डॉ.राजकुमार के साथ को परेड का निरीक्षण किया। समारोह का संचालन राजनारायन सिंह ने किया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में रामनाथ राम, अभय कुमार सिंह, सर्वेश कुमार यादव, हेमन्त दुबे, गीता शामिल रहीं। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक अजीत प्रताप सिंह, प्रो.बीबी तिवारी, प्रो.एच.सी.पुरोहित, प्रो.मानस पांडेय, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.वीडी शर्मा, प्रो.ए.के.श्रीवास्तव, प्रो.राजेश शर्मा, प्रो.वंदना राय, प्रो.प्रदीप कुमार, प्रो.रामनारायण, प्रो.देवराज सिंह,  डॉ.मनोज मिश्र, डॉ.रसिकेश, डॉ.मनीष प्रताप सिंह, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.अवध बिहारी सिंह, डॉ.जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ.अनुराग मिश्र, डॉ.अन्नु त्यागी, रामजी सिंह, महामंत्री रमेश यादव, डॉ.लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ.पीके कौशिक, श्याम त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह, रजनीश सिंह समेत संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी, विद्यार्थीगण मौजूद थे।